पलवल। बड़ौली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में धनराज बैंसला को अध्यक्ष तथा उधम बैंसला को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कैप्टन विरेंद्र को सचिव, श्याम बैंसला को सह सचिव और चरण शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष धनराज बैंसला ने कहा कि आढ़तियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और मंडी में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। संवाद