फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उत्साह व सौहार्द के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन की मस्जिदों में अकीदत से अदा की गई नमाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार भारी उत्साह, श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाया गया। हथीन शहर और आसपास के गांवों की करीब 20 मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने विशेष नमाज अदा की। हथीन की जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने एक साथ अमन और चैन की दुआ के लिए हाथ उठाए। मुख्य इमाम हाफिज हासम ने खुतबा के दौरान कुर्बानी के महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद परंपरागत रूप से कुर्बानी की रस्म अदा की गई और लोगों ने अपने घरों में मिठाइयों के साथ एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

जलेब खान कॉलोनी में स्थानीय विधायक मो. ईसराईल चौधरी की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने भी भाग लिया और मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मोनू शर्मा, नकुल राघव, पूरण लाल (पूर्व सरपंच, बामनी खेड़ा), इशाक लखनाका, जुमा खान (पूर्व सरपंच, मोहदमका), अकरम गुराक्सर और जाकिर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति और पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने भी मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों में शामिल हुए। गांव उटावड़, लखनाका, कोट, मालुका, आलीमेव और छांयसा की मस्जिदों और ईदगाहों में भी शांति और व्यवस्था के साथ नमाज अदा की गई। हाफिज हासम ने समुदाय से अपील की कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न की जाए और ऐसा कोई कार्य न हो जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र सदा से अमन-पसंद रहा है और इसे बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पलवल में लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी
पलवल। शहर की मस्जिद में लोग सवेरे नमाज के लिए आना शुरू हो गये थे। सुबह 6 से 8 बजे तक के आसपास नमाज अदा की गई। साथ ही मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के साथ लोगों ने मिलकर ईद का मनाई। इस मौके पर मुख्य रूप से हाजी मुमताज सैफी, शाहबुद्दीन, यासीर यूनुस अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस अहमद और अन्य लोगों ने देश में अमन चैन भाईचारे की दुआ करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें