फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उटावड़ मोड़ पर कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक उछलकर पत्थरों पर जा गिरे, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ढालपुर गांव निवासी मकसूद के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 जून की शाम 4:30 बजे उजैर और सुफियान के साथ उटावड़ मोड़ से होकर लौट रहा था। इसी दौरान उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और पेशाब करने के लिए सड़क के पास रुके। बाइक पर उजैर बैठा था और पास में सुफियान खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार उटावड़ की ओर से आई और खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और खड़ा युवक दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घायलावस्था में दोनों को नलड़ स्थित एसएचकेएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुफियान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उजैर का इलाज चल रहा है। एसआई सुरेश ने बताया कि थाना उटावड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें