फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी कार्र्यक्रम के तहत प्रथम बैच की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सरकारी स्कूलों में 10 से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए कैरियर चयन, लक्ष्य प्राप्ति में मदद के संबंध में उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से दीदी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 30 छात्राओं के प्रथम बैच की काउंसलिंग 28 जून को की गई है। आठ सप्ताह के कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों व विषयों में पारंगत मार्गदर्शकों द्वारा छात्राओं की विभिन्न विषयों, लक्ष्य व कैरियर के लिए जरूरी बिंदुओं पर उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अर्चित वाट्स ने शनिवार को बताया कि दीदी कार्यक्रम (डिवेलपिंग इंट्रेक्सन डेरिविंग इंस्प्रेशन) के तहत प्रथम सप्ताह के दौरान मेंटर्स द्वारा बच्चों से संक्षिप्त परिचय, रूचि, लक्ष्य तथा जीवन के संबंध में परस्पर संवाद किया गया। दूसरे व तीसरे सप्ताह में उनके जीवन में वास्तविक लक्ष्य व लक्ष्य प्राप्त करने के साधन व तरीकों के बारे में जागरूक किया रहा है। चौथे सप्ताह के दौरान उनमें अच्छे व्यक्तित्व के लिए आत्मविश्वास जगाने तथा मन की शंकाएं दूर करने व इस संबंध में टास्क करवाए जाएंगे।
पांचवे सप्ताह के दौरान परिवार के सदस्यों व दोस्तों का उनके लक्ष्य के प्रति भरोसा व मदद के संबंध में संवाद होगा। छठे सप्ताह के दौरान छात्राओं को उनके मनपसंद विषय, शिक्षा के महत्व, कमजोर विषय तथा अध्यापकों द्वारा उन पर विशेष ध्यान देने तथा शिक्षा के अलावा अन्य कुछ सिखाने की इच्छा तथा अन्य कौशल विकास में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सातवें सप्ताह में बुरी आदतों के संबंध में हस्तक्षेप, किताब पढ़कर प्रेरित होने, व्यक्तित्व विकास पर संवाद किया जाएगा। आठवें सप्ताह के दौरान छात्राओं से उनके विचार, मनो-वैज्ञानिक व कैरियर परामर्श की आवश्यकता, घर पर सुरक्षा, शिक्षा-विज्ञान संबंधी बदलाव में मदद व जरूरत, उचित कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें