फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शारीरिक शिक्षकों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया और लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार रोहताश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीटीआई शिक्षकों का शीघ्र समायोजन करने की मांग की। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघ समिति के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों को आंदोलन करते हुए लगातार 352 दिन हो गए हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल, महासचिव गीतेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के नेता जोगिंद्र डागर, रामपाल अत्री, प्रेमचंद और सुनील ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यापक नेताओं ने कहा कि सरकार के अड़ियल रुख और असंवेदनशीलता के कारण बर्खास्त पीटीआई मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बर्खास्तगी के कारण मां-बाप और बच्चों को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा बच्चों की ट्यूशन फीस भी नहीं दे पा रहे हैं। पीटीआई की विधवाओं को परिवारों के भरण पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार उनकी आर्थिक सहायता भी रोक चुकी है। बर्खास्तगी के पूरे एक वर्ष होने को हैं और सरकार समायोजन की प्रक्रिया को हाईकोर्ट में जान बूझकर लटका रही है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की गई कि बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों का शीघ्र समायोजन किया जाए। मृतक कर्मचारी की विधवाओं को एक्स ग्रेशिया नीति के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। अगर सरकार तुरंत समायोजन प्रक्रिया शुरू नहीं करती है तो प्रदेश के शिक्षकों को आगामी रणनीति बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर नरेश कुमार, राजेश, डालचंद, विनोद, उर्मिला, प्रेमलता, साजिदा, दयाचंद, सतवीर, सुरेंद्र, बिजेंद्र, बिजेंद्र दलाल, टेकचंद और प्रताप ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें