फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात मॉडल स्कूलों को अपने नियंत्रण में लेगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन सहित पूरे मेवात इलाके में चल रहे मेवात मॉडल स्कूलों को अब हरियाणा का शिक्षा विभाग अपने नियंत्रण में लेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने बताया कि इस बारे में शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसका सीधा लाभ उक्त स्कूलों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों को होगा। वेतनमान सरकारी नियमों के तहत मिलने लगेंगे। पलवल और नूंह जिलों के शिक्षा अधिकारी उक्त स्कूलों का समय समय पर निरीक्षण कर सकेंगे। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त उक्त स्कूलों का नियंत्रण अभी तक मेवात विकास बोर्ड के हाथों में था। स्टाफ को समय पर वेतन नहीं मिलने की शिकायतें रहती थीं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि उक्त स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता बनाये रखने, स्टाफ की समस्याओं के हल के लिए उक्त फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें