फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास: मंगला

विज्ञापन
पलवल में विकास कार्यों का शुभारंभ करते सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास: मंगला
विज्ञापन

पलवल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को गांव सिहौल में 10 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी रोड से खेड़ा देवी मंदिर तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंगला का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगला ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के सुधारीकरण, चौड़ीकरण तथा सौंदर्यीकरण पर तेजी से कार्य कर रही है। पलवल विधानसभा क्षेत्र में जो रास्ते पिछले 20 वर्षों से कच्चे पड़े थे, उन्हें सरकार ने अपने कार्यकाल में पक्का करवाया है। इससे गांवों में रहने वाले लोगों के आवागमन में बेहतर सुविधा हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पार्कों में ओपन जिम खुलवाए गए हैं, ताकि लोग पार्कों में सुबह शाम जाकर व्यायाम करके स्वस्थ रहें। प्रदेश सरकार ने गांवों में व्यायामशालाएं खुलवाई है, ताकि वहां के युवा प्रतिदिन कसरत करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकें। वर्तमान सरकार द्वारा पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार की नीति है कि हर हाथ को काम मिले, इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, अविनाश शर्मा, ब्लॉक पंचायत सदस्य ताराचंद, पूर्व सरपंच धर्म, प्रहलाद, लालाराम, पूर्व सरपंच लखन, सूबेदार बिरेंद्र, जोगिंद्र गहलौत मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें