होडल। बाबरी मोड़ स्थित घर के बाहर खड़ी इको कार में देर रात आग लगाने का मामला सामने आया है।पुलिस ने कार के मालिक की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि सुखदेव निवासी गुप्ता टायर फैक्टरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी इको कार को बुकिंग पर किराये पर चलाता है। पीड़ित ने कहा कि 9 जून की रात को उसने कार घर के बाहर खड़ा किया था। रात में आसपास के लोगों ने आवाज लगाई की उसकी कार में आग लगी हुई है। उसने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीसीटीवी फुटेज में लक्ष्मण नाम का युवक कार में आग लगाता हुआ पाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद