फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो पंच और तीन सरपंच चुनने के लिए शांतिपूर्वक ढंग से हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने किए थे पुख्ता प्रबंध, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर मतगणना केंद्रों पर बनाए हुए थे पैनी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को दो पंच और तीन सरपंचों को चुनने के लिए शांतिपूर्वक ढंग से लोगों ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रही। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, मौके पर चुनावी ड्यूटी के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर मतगणना केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहे।
जिले की अल्लिका, मित्रोल समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव में मतदाताओं सुबह से ही केंद्रों पर आने लगे थे। महिलाएं भी काफी संख्या में मतदान करने पहुंची। वहीं, वोट डालने में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध प्रशासन के द्वारा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़माकी में मौसिम खान और जनाचौली में राजबाला बनीं सरपंच

हथीन के गांव लड़माकी में हुए उपचुनाव में सरपंच पद पर मौसिम खान 474 वोट पाकर विजयी रहे। उन्होंने हाकम अली को 51 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं, गांव जनाचौली में राजबाला सरपंच चुनी गईं। उनको कुल 612 मत मिले, दूसरे स्थान पर रही पूजा को मात्र 371 मत प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत मित्रोल वार्ड नंबर-6 के पंच पद के लिए एससी के लिए सीट रिज़र्व थी। यहां कुल वोट 119 डाले गए। इसमें बिजेंद्र सिंह के पक्ष में 65 और राजकुमार के पक्ष में 54 वोट डाले गए। इस पर बिजेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए। अल्लीका गांव मे दो मतों से समयलता सरपंच बनीं हैं। साथ ही मंडकोला में वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए रामफूल ने 171 मत पाकर जीत हासिल की साथ ही विजय पाल को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें