पलवल। एसडीएम ज्योति ने जिले के चार गांवों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आगामी 2 जुलाई को गांव अलावलपुर में जोहड़ से पाइपलाइन बिछाने के कार्य हेतु पृथला के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, अगवानपुर में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में गांव अकबरपुर डकोरा और होशंगाबाद में सीमांकन के कार्य के लिए तहसीलदार प्रेम प्रकाश को नियुक्त किया गया है। संवाद