फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जन्माष्टमी पर कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को निकलने वाली धार्मिक झांकियों और शोभायात्राओं के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था संभालेंगे और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

पलवल, होडल, हथीन सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में समग्र प्रभारी रहेंगे। जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था जन्माष्टमी के धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ेगी सुरक्षा

हथीन। जन्माष्टमी पर्व को लेकर हथीन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की है। मंदिरों, पूजा स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रहेगी। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के साथ रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें