फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी का असर : नगीना-करेहडा मार्ग से हटा गोबर व कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। उप मंडल मजिस्ट्रेट फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण की सख्त चेतावनी और स्थानीय समाजसेवियों के लगातार आग्रह का आखिरकार बड़ा असर देखने को मिला है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगीना-करेहडा मार्ग पर फैले गोबर, कूड़े और गंदगी के अंबार को पूरी तरह साफ करा दिया है। बता दें कि नगीना-करेहडा मार्ग क्षेत्र का एक बेहद महत्वपूर्ण रास्ता है। इस मार्ग पर ब्राह्मण चौपाल और सरकारी कन्या विद्यालय स्थित हैं। इसके अलावा, यही रास्ता कस्बे के मुख्य शिव स्थल मंदिर जाने का भी मुख्य मार्ग है। पवित्र सावन माह की शुरुआत के साथ ही इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क किनारे फैला गोबर व कचरा श्रद्धालुओं और स्कूली छात्राओं के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ था।
विज्ञापन

हाल ही में एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152(बीएनएसएस)और 133 सीआरपीसी के तहत आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि सड़कों और रास्तों को गंदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
एसडीएम के कड़े रुख और स्थानीय लोगों की मांग के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग की सफाई करवाई। बीडीपीओ विशाल आजाद ने कहा कि आमजन और कांवड़ियों को आवागमन में कोई समस्या न आए, ऐसा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मार्ग की सफाई होने और गोबर हटने पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। मंदिर कमेटी के प्रधान किशन गोयल, बाबूराम शर्मा, रजत जैन और घिसा सैनी ने त्वरित समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें