फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में चली लाठियां, हुआ पथराव, चार लोग घायल

Tue, 21 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव गुराक्सर में खेत की मेड़ को लेकर हुआ झगड़ा, नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्थानीय कोट रोड पर बसे गांव गुराक्सर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और पथराव भी हुआ। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि गुराक्सर निवासी सलमुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह स्वयं और उसका भाई रुकमुद्दीन अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ काटने को लेकर दूसरे पक्ष लियाकत, रजाक, खालिद, साबिर, सन्नी, कैफा, आसिफा, फैसल, तोसीना एवं अन्य लोग लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने लाठियों से हमला किया और पथराव भी किया, जिसमें ओसामा, सलमुद्दीन, अहमद और अनजाना को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें उच्च अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हथीन थाना पुलिस ने सलमुद्दीन के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें