फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगयुक्त और नशामुक्त युवा विकसित भारत के लिए अहम : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री गौरव गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम किया गया। इसमें हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब के कोटकपूरा से संबोधन का वर्चुअल प्रसारण भी दिखाया गया।

गौरव गौतम ने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में योगयुक्त और नशामुक्त युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार, रजिस्ट्रार सुमन वशिष्ठ सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में युवाओं को आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए होर्डिंग और बैनरों पर जेन-जी अगेंस्ट एडिक्शन का स्लोगन प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें