नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन ?
- फोटो : Palwal
पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उपायुक्त को दिया ज्ञापन
पलवल। एक जून को पलवल के नजदीक रेलवे लाइन पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। अभी तक पुलिस द्वारा एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी संबंध में पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़िता के परिजन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव लांबा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले। लांबा व परिजनों ने मांग की कि फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा एसआइटी का गठन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
लांबा ने उपायुक्त यशपाल को बताया कि एक जून को सुन्हैरी का नगला की एक नाबालिग को कुछ लोग गांव से अपहरण कर लाए थे तथा बाद में दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। न ही इस मामले में हरिजन एक्ट व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। लांबा ने उपायुक्त से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर एसआईटी का गठन करवाने के बाद हरिजन व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएं तथा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलवाएं। इस अवसर पर जितेंद्र, नरेंद्र, किरणपाल, प्रदीप चौहान, भागेश्वर दयाल मौजूद थे।