संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में धीमी बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। बारिश के दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक भी हो सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की भी आशंका है। नगर परिषद और संबंधित विभागों को जलनिकासी व्यवस्था पर नजर रखने की जरूरत है।