फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव ने सभी को बराबरी का हक दिलाया

Thu, 14 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। अनेकों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव पंचायतों ने भी गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया। सभी राजनीतिक दलों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

होडल में दलित वर्ग उत्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने लोगों में व्याप्त जातिवाद व छुआछूत जैसी कुरीतियों को दूर करके उन्हें एक माला में जोड़ने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि हमें उनके पग चिन्हों पर चलकर समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जयंती के अवसर पर निकाली गई झांकियों को गुर्जर ने फीता काटकर रवाना किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक उदयभान, सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा के जिला प्रवक्ता सत्यभान शर्मा, डा. जेके मित्तल, राधेश्याम कालड़ा व जय सिंह सौरोत आदि मौजूद रहे।

सल्लागढ़ के अंबेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद की अगुवाई में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि संविधान में सभी को बराबरी का जो हक मिला है, यह उन्हीं की देन है। पूर्व मंत्री सुभाष कात्याल ने कहा कि समाज को उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर देश के साथ नई दिशा में बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक की अगुवाई में पार्टी के जिला कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेत्रपाल अधाना ने ओमैक्स सिटी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा दुर्गापुर गांव में सरपंच धर्मेंद्र तेवतिया, गांव गुरवाड़ी में सरपंच जगत सिंह जाखड़, गांव कोंडल में सरपंच संदीप तेवतिया व गांव गढ़ी विनोदा में सरपंच बलजीत की अगुवाई में बाबा साहब को याद किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें