फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने दिया एक्सईएन कार्यालय पर धरना

Tue, 12 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
प्रदर्श्ाशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन व हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनिट प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों ने सत्ता में आने से पूर्व अपने चुनाव घोषणा पत्र में कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का वायदा किया था, परंतु सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की मांगों को नजरंदाज कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं कर्मचारियों को बेरोजगार करना शुरू कर दिया। केंद्रीय कमेटी के नेता हनुमान प्रसाद पाठक व सुखबीर ने कहा कि सरकार ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिसके कारण विभाग को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। प्रदर्शनकारियों को वेदपाल, सतीश, राजकुमार डागर, दीना बत्रा, नरेश, रामनारायण, बलबीर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें