पलवल। स्वच्छता सर्वेक्षण में पलवल की उपस्थित बेहतर तरीके से दर्ज कराने के लिए जिला स्तर पर काम शुरू हो गया है। सोमवार को घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों को विधायक दीपक मंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने कहा कि पलवल शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। इस कार्य में सफाई कर्मचारियों का अहम योगदान होगा। सफाई को दुरुस्त बनाने में सभी 31 वार्डों के पार्षद अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। सभी सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। लोगों से भी अपील है कि शहर को साफ करने में प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी का निर्वाह करें। जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि पलवल को स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार टॉप-10 की सूची में लाने का प्रयास है। यह प्रयास तभी सफल होगा, जब सफाई कर्मियों के साथ-साथ शहर के आम लोग भी अपना पूरा सहयोग दें। इस मौके पर पार्षद जगदीश बघेल, पार्षद धर्मवीर राणा आदि मौजूद रहे।