फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया,डेंगू के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद: डॉ. ब्रह्मदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी के स्त्रोतों की लगातार जांच कर रही है। जिसमें लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बुखार आने पर कोविड 19 की जांच करवाने के लिए प्रेरित कर रही है। पलवल के सभी डेंगू संभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कोविड 19 को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि मलेरिया विभाग कि टीम डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिले में मई तक 46,492 रक्त के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें केवल होडल ब्लाक से एक मलेरिया का मरीज निकला है जिसका पूर्ण इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में डेंगू के लार्वा की जांच के लिए पिछले महीने तक 17670 से ज्यादा घरों में जांच हो चुकी है। जिनमें घरों के कूलर, टंकी, हौदियों, फ्रिज की जांच की जा चुकी है। जिन घरों में लार्वा मिला है, उनको साफ-सफाई संबंधी और लार्वा को हटाने के लिए चेतावनी दी। इसके अलावा 339 घरों में नोटिस दिये जा चुके हैं। अगर भविष्य में दोबारा लार्वा मिलता है या पाया जाता है तो इनका चालान भी किया जा सकता है।
फॉगिंग करवाई जा रही है
शहर के सभी 32 वार्ड में नगर परिषद् के साथ मिलकर फॉगिंग करवाई गयी है तथा कुछ कॉलोनी में जहां पर मलेरिया व डेंगू के ज्यादा मामले आते हैं, उन सभी में दोबारा से फॉगिंग करवा दी गयी है। इसके साथ ही तालाब व गंदे नाले हैं, उनकी सफाई के लिए नगर परिषद् भी कार्य कर रहा है। जिले में डेंगू संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर ली गयी है जिनमें विभाग की टीमों द्वारा एंटी लार्वा संबंधित जरूरी क्रिया करवाई जा रही जिसके तहत एक सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश होने बाद मच्छर से फैलने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें