फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के कोटे से जाटों को आरक्षण ना दे सरकार : सैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कहा कि पिछड़ा वर्ग अपने 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे में किसी भी समुदाय की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर सरकार जाटों को आरक्षण देना चाहती है, तो वह इसके लिए अलग से व्यवस्था करे। वे मंगलवार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के तत्वाधान में मंडी धर्मशाला में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
बैठक को संबोधित करते हुए रामकिशन सैन ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण के लिए एक जाति विशेष के लोगों ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उस वर्ग की दबंगई के आगे राजनैतिक लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस-प्रशासन प्रदेश में हो रहे जानमाल के नुकसान को रोकने में नाकाम रहा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पिछड़े वर्ग को पंचायतीराज, निकायों, विधानसभा व लोकसभा में भी राजनैतिक कोटा दिया जाए।

सैन ने कहा कि नौकरियों में खाली पड़े 20 प्रतिशत बैकलॉक को जल्दी से जल्दी भरा जाए और मंडल कमीशन सदस्य एलआर नायक की रिपोर्ट लागू की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह सेंटर की नौकरियों में भी सरकार 27 प्रतिशत के बाहर आरक्षण दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज के प्रधान देवीराम सैनी ने की व संचालन रामकिशन पांचाल उर्फ चीकू मिस्त्री ने की।
विज्ञापन


बैठक में सामाजिक न्याय मोर्चा के नेता कर्नल दयाराम बघेल, मास्टर कल्याण सिंह, अशोक पांचाल, रामसुख मैथिली, रामबीर आर्य, घनश्याम चौधरी, सरपंच लच्छीराम, प्रहलाद पांचाल, देवी सिंह बेचैन, श्रीचन्द, एडवोकेट नरेन्द्र, बिजेन्द्र प्रधान, रणवीर सैनी, नानकचन्द, चेतराम बघेल, सोनू सैनी, उधम पहलवान, मोहन मैथिल, गिरीराज ठेकेदार, सतीश बघेल, एडवोकेट नवनीत जांगड़ा, नारायण सिंह सैनी, प्रकाश सैन, राजू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें