फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान लिंक, और लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में
विज्ञापन

बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान लिंक, फर्जी कॉल और लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं और अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि साइबर ठग वर्क फ्रॉम होम, पैसा दोगुना करने, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब, डिलीवरी अपडेट और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, मोबाइल में संदिग्ध एप इंस्टॉल करने से बचें और ओटीपी, सीवीवी, एटीएम कार्ड नंबर या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई पुलिस या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर पैसे मांगे तो सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर थाना में संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें