फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनना चाहता है जिले का टॉपर अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले का यह टॉपर अभिषेक आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहता है। उसने बताया कि परीक्षा देते समय उसका केवल एक ही मकसद था कि हर विषय में उसके शत प्रतिशत अंक आएं। उसने उसके लिए प्रयास भी किया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा उसे कराई गई मेहनत व माता-पिता का आशीर्वाद उसे सफलता दिलवाने में काम आया है।
विज्ञापन

अभिषेक के पिता राजेश मात्र आठवीं तक पढ़े हैं तथा मां ममता अशिक्षित हैं, लेकिन माता-पिता द्वारा प्रोत्साहित करने व शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसने बताया कि वह स्कूल के बाद भी पांच से छह घंटे पढ़ाई करता था।
अब उसका लक्ष्य आगे 12वीं में भी जिला टॉप करना है ताकि वह वैज्ञानिक बनने का सपना पूरा कर सके। वैज्ञानिक बनकर वह नई-नई तकनीकी खोज करना चाहता, जिससे देश को अन्य देशों के मुकाबले बढ़त मिले।
विज्ञापन

जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा निशा का कहना है कि उसे अपनी सफलता पर खुशी है। उसे 494 अंक से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं ला पाई। आगे 12 वीं में वह जिला टॉप करने के लिए मेहनत करेगी। निशा डॉक्टर बनना चाहती है ताकि गरीबों की सेवा कर सके। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के शिक्षकों को देना चाहती है।
उसके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं तथा मां गृहिणी हैं। उसके अलावा उसका एक बड़ा भाई है जो एनआइटी कुरुक्षेत्र से बीटेक कर रहा है। उसे पढ़ाई के साथ चित्रकला व टेलीविजन पर समाचार देखने का भी शौक है। वह स्कूल के बाद घर पर छह घंटे पढ़ाई करती है।
एचजीएम स्कूल होडल की छात्रा प्रियंका भी आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है तथा कोरोना जैसी महामारी के समय अपने समाज, क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की निशुल्क सेवा करना चाहती है। उसका कहना है कि डॉक्टर बनकर वह उन्हें सेवा देगी जिनके पास स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए धन नहीं है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें