हथीन। उपमंडल के गांव मालुका निवासी छात्रा तानिया ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसने बोर्ड परीक्षा में 494 अंक प्राप्त किए है। मंगलवार को तानिया को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने टैगोर स्कूल बहीन के सभी प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को भी सम्मानित किया। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल 59 छात्रों में से 47 ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। वहीं बारहवीं कक्षा में भी कुल 52 छात्रों में से सभी पास हुए। 31 छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया, जवाहर सिंह रावत, प्रधानाचार्य अंजली शर्मा, शिक्षण में राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले वेदराम शर्मा, सरपंच विक्रम सिंह, चेयरमैन सुखबीर सिंह मधु बाला, लव कुश रावत आदि भी मौजूद रहे। संवाद