फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को देखते हुए जिलाधीश ने लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधीश ने लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

पलवल। जिलाधीश नरेश नरवाल ने किसान आंदोलन को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशों के तहत सभी उपमंडलाधीश अपने-अपने क्षेत्र में इंचार्ज होंगे। आदेशानुसार जिला सचिवालय पलवल क्षेत्र में रामफल कटारिया, पुलिस स्टेशन सिटी एवं कैंप पलवल क्षेत्र के लिए तहसीलदार पलवल रोहताश, पुलिस स्टेशन सदर पलवल क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार पलवल अशोक कुमार, पुलिस स्टेशन गदपुरी क्षेत्र के लिए एचवीपीएनएल के कार्यकारी अधिकारी संजय, पुलिस स्टेशन मुंडकटी क्षेत्र के लिए उपनिदेशक कृषि डॉ. महावीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुलिस स्टेशन होडल ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता सिंचाई विभाग होडल ब्रह्मपाल, पुलिस स्टेशन होडल शहरी क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार होडल गौरव रोजरा, पुलिस स्टेशन हसनपुर के लिए नायब तहसीलदार हसनपुर मोहम्मद इब्राहिम, पुलिस स्टेशन हथीन के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन अमित कुमार, पुलिस स्टेशन उटावड क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार हथीन कुलवंत सिंह, पुलिस स्टेशन बहीन क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, पुलिस स्टेशन चांदहट क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बडौली उपमा अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें