फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला स्तरीय वन महोत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन सात अगस्त को सुबह दस बजे जिले के गांव बहीन में किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे और पौधरोपण करेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इसी दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में गुरुग्राम के पटौदी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव भी आयोजित होगा। बहीन में होने वाले कार्यक्रम में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, भाजपा नेता मनोज रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला परिषद चेयरमैन रेखा तथा नगर परिषद, नगर पालिकाओं और खंड समितियों के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें