फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शुगर मिल निदेशक मंडल के चुनाव कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को शुगर मिल के निदेशक मंडल के चुनाव जल्द कराने और गन्ना उत्पादक किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुगर मिल की प्रबंध निदेशक द्विजा कुमारी को ज्ञापन सौंपा है। किसान नेताओं ने कहा कि शुगर मिल में प्रत्येक पांच वर्ष में निदेशक मंडल के चुनाव होने चाहिए, लेकिन करीब चार वर्ष से चुनाव नहीं कराए गए हैं। उन्होंने वार्षिक सामान्य बैठक नियमित कराने की भी मांग उठाई, ताकि किसानों की समस्याओं और मिल के आय-व्यय पर चर्चा हो सके।

ज्ञापन में किसानों ने आगामी पेराई सत्र के लिए 25 अक्तूबर तक मिल शुरू करने, विश्राम गृह में किसानों के ठहरने की व्यवस्था, मिल परिसर में खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने और किसानों के खेतों पर जाकर गन्ने की बॉन्डिंग कराने की मांग की। उनका कहना था कि इस बार गन्ने का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। प्रबंध निदेशक द्विजा कुमारी ने किसानों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान, रूपराम तेवतिया, ताराचंद प्रधान, दरियाव सिंह, धर्मचंद, रामवीर चौहान, गिरिराज शर्मा, ठाकुर लाल आर्य, कर्ण सिंह, सुखवीर सिंह चौहान सहित कई गांवों के किसान शामिल रहे।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें