फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 9 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय जॉब फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए 9 अक्टूबर को एसएचकेएम राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में जिला स्तरीय जॉब फेयर लगेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर एडीसी ज्योति की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। आईटीआई प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि मेले में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक व अन्य तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, आईटीआई ट्रेड्स और हेल्थकेयर सहित क्षेत्रों में चयन होगा। कम से कम 600 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। चयनित युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें