फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रदूषण रोकने के लिए नियमों के पालन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाई संघ और धूल पोर्टल पर पंजीकृत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित पर्यावरणीय नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को वायु प्रदूषण की रोकथाम, डीजी सेट के निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने धूल पोर्टल पर स्व-परीक्षण रिपोर्ट समय पर दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परियोजना प्रतिनिधियों को धूल पोर्टल की अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ परियोजनाओं में पीटीजेड कैमरे और पीएम सेंसर अनिवार्य रूप से लगाने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें