फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 11 को होगी जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 11 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य भूकंप, बाढ़ और औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसी संभावित आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाना है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान कृत्रिम रूप से आपदा जैसी परिस्थितियां बनाई जाएंगी, जिनमें राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक अभ्यास किया जाएगा। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, राहत शिविर स्थापित करने तथा संचार और बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें