फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन परत संरक्षण दिवस पर बांटे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओजोन परत संरक्षण दिवस पर बांटे पौधे
विज्ञापन

पलवल। ओजोन परत संरक्षण दिवस पर पर्यावरण सचेतक समिति के तत्वावधान में बघेल धर्मशाला राजीव नगर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमरुद, मौसमी एवं नीबू आदि के फल व छायादार पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता श्रीचंद पुजारी ने की, जबकि संचालन समिति संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल ने किया। इस अवसर पर रामकुमार बघेल ने कहा कि ओजोन परत में छेद होने से पूरे विश्व पर खतरा बढ़ता जा रहा है। यह वायुमंडल का सबसे बाहरी आवरण है। भौगोलिक एवं ऐतिहासिक जानकारी से धरती पर जीवन के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। प्रकृति से छेड़छाड़, वनों की कटाई, जल दोहन, अवैध खनन, जीवों पर अत्याचार करने से प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा है। अधिक से अधिक पौधरोपण, जल बचाओ जैसे कार्यों से हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर समिति सदस्य एडवोकेट संजय, अमरपाल, डॉ. विश्वास, विक्रम, नरेश, चंद्रपाल, गुलशन, महेश, धर्मचंद वैद्य, देव लोकेश, गजेंद्र, ईश्वर, नितिन मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें