फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज 84 कोस परिक्रमा आज से, कोई इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज 84 कोस परिक्रमा आज से, कोई इंतजाम नहीं
विज्ञापन

पलवल। तीन राज्यों को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ब्रज 84 कोस परिक्रमा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। परिक्रमा शुरू होने से एक दिन पहले तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इसे लेकर परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गांवों के लोग भी असमंजस में हैं कि भंडारे पहले दिन से ही लगाए या फिर प्रशासन के निर्देशों का इंतजार करें। फिलहाल जो भी हो, लेकिन परिक्रमा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। हालांकि अधिकारी व पुलिस विभाग परिक्रमा को देखते हुए सतर्क जरूर हो गया है। बताया जा रहा है कि होडल, बहीन, हसनपुर व मिंडकौला पुलिस थाना प्रभारियों को ब्रज 84 कोस परिक्रमा देने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्रज 84 कोस की यह परिक्रमा ब्रज क्षेत्र में विशेष महत्व रखती है। श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के पलवल व नूंह जिले की सीमाओं को पार करना पड़ता है। इस परिक्रमा मार्ग पर पलवल जिले में ही दर्जनों गांव पड़ते हैं। परिक्रमा मार्ग के लिए मुख्यमंत्री द्वारा करीब 3 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर कर दी गई थी, लेकिन आज तक परिक्रमा मार्ग का सही तरीके से जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं तथा आज तक मार्ग में न यात्रियों के आराम करने के लिए टीन शेड बनवाए गए हैं और न ही पीने के पानी के लिए लगाए जाने वाले आरओ सिस्टम लगाए गए। यहां तक की परिक्रमा मार्ग में लाइटिंग तक की व्यवस्था नहीं है।
लोग बोले, कोई गाइडलाइन जारी नहीं
परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले गांवों में रहने वाले राज कुमार, मनोहर लाल, सुंदर लाल, रामावतार, महाराज परशुराम दास का कहना है कि कोरोना को लेकर लोग इस बार भंडारा व पानी के प्याऊ लगाने से डर रहे हैं। फिर भी प्रयास रहेगा कि यदि परिक्रमा देने के लिए भीड़ पहले की तरह आती दिखाई दी तो ग्रामीण पूरे इंतजाम करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से न तो अभी तक कोई इंतजाम किए गए हैं और न ही ग्राम पंचायतों को इसके लिए कोई गाइडलाइन दी गई है। बृहस्पतिवार को भी प्रशासन से इस बारे में मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की कोरोना को लेकर जो गाइडलाइन हैं, उनके मुताबिक ही इंतजाम किए जाएंगे। गाइडलाइन की अवहेलना नहीं की जाएगी। प्रशासन नहीं चाहता कि परिक्रमा के चक्कर में कोरोना फैले। इसे देखते हुए ही इंतजाम किए जाएंगे।
-नरेश नरवाल, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें