फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यकारी एसएमओ एवं नर्स के बीच विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स ने लगाया ड्यूटी बदलने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीनियर मेडिकल अफसर एवं एक नर्स के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच कथित रूप से नर्स ने जूता उठा लिया। इस पर विवाद और बढ़ गया। संपूर्ण स्टाफ भी एकत्रित हो गया। मौके पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर्स एवं अन्य लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया व मामले को सुलझाने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे। उन्होंने अपनी-अपनी शिकायत पुलिस को दी।
नर्स का आरोप है कि कार्यकारी एसएमओ ने 23 नवंबर को उनसे फोन पर बात की। इसके बाद फोन नहीं उठाया और बाद में नर्स की ड्यूटी बदल दी। इसके बाद विवाद बढ़ा। कार्यकारी एसएमओ एवं नर्स के विवाद से स्वास्थ्य केंद्र का कामकाज भी प्रभावित रहा। कार्यकारी एसएमओ का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नर्स की ड्यूटी में अवश्य बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के लोग अलग-अलग ढंग से विवाद के बारे में बता रहे हैं। विवाद की सूचना स्थानीय डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना तक पहुंच गई। उन्होंने भी दोनों पक्षों से बात कर मामले की जांच की। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने इस संदर्भ में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीसीटीवी खराब

हथीन। सरकार ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। कार्यकारी एसएमओ एवं नर्स विवाद में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज से करना चाहती थी। स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण फुटेज नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे चौबीस घंटे चलने चाहिए, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को सुविधा रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें