फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुराने ट्रक-बस बदलने पर छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव आरटीए जितेंद्र कुमार ने ट्रक और बस मालिकों से केंद्र सरकार की नया सफर परिवर्तन योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। योजना का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में पुराने बीएस-4 व उससे पुराने वाहनों को बीएस-6, सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलकर प्रदूषण कम करना है। उन्होंने बताया कि पात्र वाहन मालिकों को नए वाहन खरीदने पर 100 प्रतिशत एमवी टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी के साथ पांच साल तक पांच प्रतिशत ब्याज सबवेंशन और ईंधन वाउचर की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर श्रेणी के अनुसार 64 हजार से 2.56 लाख रुपये तक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। बीएस-3 और उससे पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर स्क्रैप कराना अनिवार्य है, जबकि बीएस-4 वाहनों को एनसीआर से बाहर गैर-एनसीएपी क्षेत्रों में स्क्रैप या बेचा जा सकता है। योजना का लाभ नया सफर पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें