फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को मोडिश पब्लिक स्कूल, हथीन में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य सरोज मलिक, शिक्षकगण और 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को स्मैक, गांजा, चिट्टा, शराब, तंबाकू और ई-सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को तनाव, गलत संगति या किसी अन्य कारण से नशे की शुरुआत करने से बचने और जरूरत पड़ने पर नशे को स्पष्ट रूप से न कहने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने विद्यार्थियों को खेल, योग, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की शपथ ली। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पलवल पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। तस्करों पर कार्रवाई के साथ युवाओं को जागरूक करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें