फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा पर भाजपा को घेरेंगे : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
पलवल में जाट धर्मशाला में इनसो के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो का 17वां स्थापना दिवस समारोह इस बार हिसार में आयोजित होगा। 5 अगस्त को होने वाले इस समारोह में भाजपा सरकार को बेरोजगारी, अपराध माफिया, किसानों की दुर्दशा जैसे विषयों पर घेरा जाएगा। दिग्विजय शुक्रवार को पलवल की जाट धर्मशाला में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चौटाला का पलवल पहुंचने पर इनसो कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार आज के समय में लोगों को धर्म जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। आए दिन हरियाणा में लूट, हत्या, दुष्कर्म के मामले में इजाफा हो रहा है। लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म की तर्ज पर हरियाणा में चल रहे नशे के कारोबार से युवा नशे की चपेट में आता जा रहा है। भाजपा 75 पार की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जजपा द्वारा नशे के प्रति एक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की सेना पर सवाल उठाने का काम किया था। इसलिए लोगों ने उन्हें नकार दिया क्योंकि जो देश की सेना पर सवाल उठाता है वो कभी नेता नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दुष्यंत चौटाला को पप्पू ना समझें क्योंकि लोकसभा का चुनाव मोदी और पप्पू का था और विधानसभा चुनाव खट्टर और दुष्यंत के बीच होगा। आने वाले चुनावों में जजपा की लहर चलेगी।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो सबसे मजबूत छात्र संगठन है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए इनसो कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जजपा की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने रोजगार मेरा अधिकार अभियान चलाया हुआ है। छापेमारी के दौरान आयकर टीम द्वारा भव्य विश्नोई को अपने साथ ले जाने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख जिस प्रकार की द्वेष भावना से कार्रवाई हो रही है वो गलत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाकर जो मेन पावर दी है। उसका बीजेपी गलत तरीके से प्रयोग कर रही है और वह इसकी निंदा करते है। इसका जवाब आने वाले चुनावो में जनता बीजेपी को करार जवाब देगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरोत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष किसान सैल सुखराम डागर, युवा जिला अध्यक्ष बृजेश अटोहां, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष जीतू दीघोट, भूदेव शर्मा, इनसो के प्रदेश सचिव नाजिम खां, विशाल तेवतिया, प्रवीण डूडी, शांतनु जाखड़, दुष्यंत धतीर, अरुण चिरवाडी, संजीव डागर, अरुण रावत, अजय सोरोत, रविन्द्र गहलोत, बिरेन्द्र सिहोल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें