हथीन। सभी जिलों के नंबरदारों को सरकारी खर्च पर मोबाइल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू कराने के लिए मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने बताया कि इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कई जिलों में नंबरदारों को मोबाइल वितरित भी कर दिए हैं लेकिन पलवल जिले के नंबरदारों को मोबाइल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस मामले में पूछे जाने पर जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई आदेश नहीं आए हैं। वहीं मुख्य सचिव अरोड़ा का कहना है कि सीएम की घोषणा सभी जिलों में लागू की जाएगी। हथीन के नंबरदार चंदर प्रकाश ने मांग की है कि सीएम की घोषणा को अविलंब पलवल जिले में भी लागू किया जाए।