फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए डिजिटल मॉडर्न लाइब्रेरी बनवाएंगे : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
होडल के एमकेएम कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। गुरू से मिली शिक्षा को समाज के साथ बांटना विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। विद्यार्थी को ज्ञान का अपने जीवन में उपयोग करने के साथ-साथ आगे भी फैलाना चाहिए। ये बातें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहीं। वे शनिवार को पलवल जिला के होडल में महारानी किशोरी मेमोरियल स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि दुष्यंत चौटाला ने महाविद्यालय की 600 छात्राओं को स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री दी। इस मौके पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से महाविद्यालय में डिजिटल मॉडर्न लाइब्रेरी स्थापित करने में वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। इंसान को जीवन भर सीखना चाहिए। उन्होंने अमेरिका में अपने एक शिक्षक से मिली सीख का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञान अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। महारानी किशोरी मेमोरियल स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की बेटियों की शिक्षा में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि होडल क्षेत्र में 25 हजार बेटियों को शिक्षित करना बड़ी बात है। वर्तमान में भी चार हजार बहनें यहां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। चौटाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों, महाविद्यालय की वार्षिक व प्रगति रिपोर्ट से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्रबंधन समिति से जुड़े पूर्व मंत्री हर्ष कुमार तथा शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतना शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर व बच्चों की प्रतिभा देखकर यह लगने लगा है कि होडल में दिल्ली, रोहतक और सोनीपत की शिक्षण संस्थानों की टक्कर का केंद्र स्थापित कर दिया है।
दीक्षांत समारोह में भारत में पेरिस की राजधानी मोंटेगो की काउंसिल जनरल डॉ. जेनिस दरबारी व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के डीन डॉ. युद्धवीर सिंह भी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पहुंचे। महाविद्यालय प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्ष बिरमा देवी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, प्राचार्य डॉ. गार्गी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सोरोत, राज सिंह एडवोकेट, भगत सिंह घुघेरा, राजकुमार तायल, पूर्व चेयरमैन बलबीर सिंह, रामकरण नम्बरदार, हरि सिंह, प्रियंकर चौधरी, विश्व कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार के 100 दिन के कार्यों की गिनाई उपलब्धि
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महारानी किशोरी मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह के उपरांत होडल में लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में हरियाणा सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने की उपलब्धियां भी साझा की। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत अवसर मुहैया कराने के निर्णय को कैबिनेट से मंजूरी, एचटेट परीक्षा के केंद्र नजदीक करने, संत रविदास के मंदिर निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन को मंजूरी देने के प्रशंसनीय कार्य इस कार्यकाल के दौरान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें