पलवल। जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 के अंतर्गत तीसरे चरण के दौरान बच्चों व गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण गया। कार्यक्रम के तहत पलवल में 3398 बच्चों व 604 गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 में जिला पलवल द्वारा शत प्रतिशत यह लक्ष्य हासिल किया गया है।
अभियान को सफल बनाने में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो जालंधर के इंचार्ज कविश दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि संघन मिशन इंद्रधनुष को लेकर पलवल जिला के हथीन क्षेत्र के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि अभियान सफल हो सके। सिविल सर्जन डॉ ब्रहमदीप ने बताया कि जिले में सभी अधिकारियों, एएनएम, अधिकारियों, आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स के अथक प्रयासों से दिए गए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 का चौथा चरण आगामी 2 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके लिए 21 फरवरी को पूरे जिले में आशा वर्कस द्वारा घर घर जाकर छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी माता पिताओं से अपील की कि वे सभी उन बच्चों का नाम जिनका टीकाकरण किसी कारणवश नहीं हो पाया है वे इस सूची में लिखवाना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले चरण के दौरान इन बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करवाया जा सके।
सिविल सर्जन डॉ ब्रहमदीप ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का उद्देश्य यह है कि हम पहले ही बीमारियों से बच सकें। हमारा देश तभी स्वस्थ हो पाएगा जब हम अपने नवजात बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रख सकेंगे।