फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीं कोर्टड की चेतावनी के बाद भी हो रहा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेशों का नहीं हो रहा पालन, फैल रहा प्रदूषण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल । एक तरफ सरकार और प्रशासनिक अधिकारी लगातार पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटे हुए हैं, वहीं पुन्हाना मोड़ पर लघु सचिवालय के निकट एसडीएम व अन्य अधिकारियों की नाक के नीचे सफाई कर्मचारी सड़क मार्ग के निकट खाली प्लाटों मेें कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे है। आग के कारण इनमें पूरा दिन धूंआ निकलता रहता है। जिसके चलते यहां आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन प्रदूषण बना रहता है। लघु सचिवालय में उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अलावा नगर परिषद का कार्यालय भी स्थापित हैं, लेकिन चौक के निकट लगी कूूड़े के ढेरों में आग और उससे उठता धूआं प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। धूआं के यहां से निकलने वालों व आसपास की कॉलोनियों में रहने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के हसनपुर चौक, बस स्टैंट, अग्रसैन चौक, गढी चौक व अन्य स्थानों पर सफाई करने के बाद कर्मचारी भी कूड़े के ढेरों में आग लगा देते हैं जिसके कारण यहां से उठते धूआं और प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे जिला उपायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारी आग लगाने व प्रदूषण फैलाने वालों में शामिल है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में बेहद सख्त है। लोगों को चाहिए कि वे कहीं भी किसी को कूड़ा जलाते देखे, उसके बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें