फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन पर विभाग गंभीर, कोरोना जांच बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कई देशों के बाद भारत में भी ओमिक्रॉन के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर नजर आ रहा है। विभाग ने एक बार फिर से कोरोना जांच बढ़ा दी है। अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना जांच कराई जा रही है। लोग भी एक बार फिर से कोरोना जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे अस्पताल में लगातार भीड़ बढ़ रही है। विदेशों व अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा विदेशों से आए अब तक करीब 46 लोगों को क्वारंटीन करा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में 100 से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसके अलावा विदेशों से आए 10 और लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। विदेशों से आए लोगों की संख्या भी बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 35 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 11 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उधर जिन लोगों ने सोमवार को कोरोना की जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस भी ले रहा है, लेकिन उसके बावजूद विभाग पूरी तरह से गंभीर है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि विदेशों से आए लोगों को विभाग की गहन निगरानी में रखा गया है। अब तक विदेशों से आए 46 लोगों को क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें से 35 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें