संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मल्हाका आईबीएस से गांव बडेड़ और डोंडल को जाने वाली मुख्य पाइपलाइन पर कार्रवाई की। विभागीय टीम ने जांच के दौरान पाइपलाइन से जुड़े 57 अवैध पेयजल कनेक्शनों को काट दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से पानी का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सूबे सिंह, कनिष्ठ अभियंता परवेज तथा विभाग की अन्य टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने मुख्य लाइन का निरीक्षण कर अवैध कनेक्शनों की पहचान की और उन्हें तुरंत हटाया। एसडीओ सूबे सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध पेयजल कनेक्शनों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।