पलवल। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील व आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने अपनी 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गुर्जर धर्मशाला से उपायुक्त कार्यालय तक जूलूस निकाल कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीआईटीयू) की जिला प्रधान उर्मिला रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रमेश चंद ने किया। इसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपमहासचिव देवीराम सिंह व सीआईटीयू के नेता चंदीराम चंदेलिया शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल अब 9 जुलाई को होगी। संवाद