फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीआईए टीम पर पथराव कर चोरी की गाड़ी बेचने वालों को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोट की वारदात, तीन पुलिस कर्मियों को आईं चोटें, एक पुलिस कर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव कोट में चोरी की गाड़ियों को काटकर कबाड़ में बेचने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गई सीआईए पलवल की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने आरोपियों को भी छुड़ा लिया। इस हमले में तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने एक पुलिस कर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। बहीन थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है।

जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि सीआईए पलवल की टीम गांव कोट में आरोपियों को पकड़ने गई थी। टीम में यशवीर, कपिल, अमर जीत, ब्रह्मजीत और सरकारी गाड़ी का चालक टीनू पाल थे। टीम को सूचना मिली कि होडल-नूंह रोड पर गांव कोट निवासी सद्दाम और मकसूद चोरी की गाड़ियों को काटकर कबाड़ में बेचते हैं। आरोपियों के पास हथियार भी है। सीआईए टीम ने कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। वहां मौजूद सद्दाम से पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सद्दाम को पकड़ लिया। इस पर आरोपी सद्दाम, उसके भाई मकसूद और हसीन ने पुलिस के साथ हाथापाई की। मौके पर आरोपियों के पक्ष में अली, नयूम, जिलशाद, वकील, अज्जु, अब्बास और आबिद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव, लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। भीड़ ने टीम ने द्वारा पकड़े गए आरोपियों को भी छुड़ा लिया और बरामद अवैध हथियार भी छीन कर ले गए। पुलिस कर्मी किसी तरह जान बचाकर थाना बहीन में पहुंचे। जहां पर केस दर्ज कर कर्मियों का हथीन सीएचसी में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहीन थाना पुलिस ने इस मामले में सद्दाम, मकसूद, हसीन, अली, नयूम, जिलशाद, वकील, अज्जु, अब्बास और आबिद सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस से मारपीट,सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें