फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 12वें दिन भी जारी रहा दमकल कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दमकल विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन रविवार को लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। कर्मचारी शहर के कमेटी चौक स्थित कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने फरीदाबाद की कालकाजी स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के स्वजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही दोनों को आधिकारिक रूप से बलिदानी का दर्जा देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए वह प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश में दमकल कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान जसवीर, मुकेश डागर, भागीरथ शर्मा, फायरमैन राजसिंह, किशोर कुमार, देवराज, अनिल, चमन सिंह और संदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें