फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि लोगों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने के बाद जिस तेजी के साथ भाजपा सरकार दिनोंदिन महंगाई बढ़ा रही है, उससे गरीबों को दो वक्त का खाना मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों को हवाई जहाज में बैठाने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में लोग दोपहिया वाहन तक नहीं चला पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ज्यादा हो चुके हैं। डीजल के बढ़ते दामों के कारण खेती करना मुश्किल हो रहा है। यही हाल रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने से हो रहा है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल पड़ रहा है। केंद्र सरकार की कथनी व करनी में बेहद अंतर है। किसान पिछले सात महीनों से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुन नहीं रही है। भाजपा सत्ता के नशे में इस कदर चूर है कि न तो गरीब दिखाई दे रहा है और न ही किसान। हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है।
उन्होंने युवा और महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे लोगों के बीच जाएं तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। सरकार द्वारा गिनवाई जा रहीं झूठी उपलब्धियों की पोल खोलें। सरकार के विधायक और मंत्रियों से सवाल करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा की हर जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी। महंगाई को लेकर लगातार आंदोलन किए जाएंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस नेता एसके शर्मा ने की और संचालन यशपाल मावई ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहम्मद बिलाल, डॉ. जितेंद्र तेवतिया अलावलपुर, पृथ्वी ठाकुर, शिव कुमार मंडोतिया, जय रतन, सतीश मंडोतिया, जोगेंद्र सिंह, बाल्मीकि, सविता कुंडू, अनीता भारद्वाज, पूर्व पार्षद महेंद्र इरफान, लोकेश और देव दत्त सचिव ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें