फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शुगर मिल शुरू करने की मांग, आज से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शुगर मिल को तुरंत चालू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। धरना बामनीखेड़ा गांव स्थित शुगर मिल परिसर के बाहर दिया जाएगा। यह निर्णय रविवार को मोर्चा की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने बताया कि शुगर मिल पलवल को अक्तूबर के अंत में शुरू होना था। किसान मिल चलाने की मांग को लेकर दो बार मिल के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर चुके हैं। प्रबंध निदेशक ने तब मिल को समय पर शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद किसानों ने 7 नवंबर को अतिरिक्त उपायुक्त से भी मिल शुरू करने की मांग उठाई थी। अतिरिक्त उपायुक्त से भी सकारात्मक आश्वासन मिला था।

इन सभी आश्वासनों के बावजूद अब तक शुगर मिल चालू नहीं की गई, जिससे किसानों में गहरा रोष है। किसान नेताओं का कहना है कि गन्ने की समय पर पेराई न होने से किसान अपनी अगली गेहूं की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जब तक शुगर मिल शुरू नहीं की जाएगी, तब तक धरना स्थल पर किसान अनिश्चितकालीन पड़ाव बनाए रखेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें