फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल में लाइब्रेरी और परीक्षा केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सीपीई स्टडी सर्कल की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चरनजोत सिंह नंदा के सम्मान में सोमवार शाम को एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीए पदाधिकारियों और स्थानीय सदस्यों ने आईसीएआई अध्यक्ष के समक्ष पलवल में लाइब्रेरी और परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग रखी। उनका कहना था कि पलवल और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों विद्यार्थी आईसीएआई की सुविधाओं के लिए फरीदाबाद या दिल्ली पर निर्भर रहते हैं। यदि जिले में ही लाइब्रेरी और परीक्षा केंद्र खोल दिया जाए तो इससे छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। आईसीएआई अध्यक्ष चरनजोत सिंह नंदा ने पलवल के सीए समुदाय की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि संस्थान की केंद्रीय परिषद में इस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर संजय अग्रवाल, संजीव सिंघल, हंसराज चुघ, फरीदाबाद शाखा के एग्जीक्यूटिव मेंबर पंकज बिंदल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें