फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतिशत मानदेय दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच प्रतिशत मानदेय दिलाने की मांग
विज्ञापन

पलवल। अतिथि अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि अतिथि अध्यापकों का एक जुलाई 2019 से लागू पांच प्रतिशत बढ़ाकर दिया जाने वाला मानदेय आज तक नहीं मिला है। उसे कुछ स्कूल मुखिया लागू नहीं कर पा रहे हैं। जिससे अतिथि अध्यापकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि अतिथि अध्यापकों की समस्या को दूर कराया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद चंडीगढ़ निदेशक कार्यालय में संपर्क किया तथा अतिथि अध्यापकों की समस्या से अवगत कराया। बाद में उन्होंने अतिथि अध्यापकों को आश्वासन दिया कि वे सोमवार तक उनकी समस्या को दूरा करा देंगे। इस अवसर पर चंद्रवीर महेश तेवतिया, हातिम रावत, टीकाराम, पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें