जिले में 35 और लोग संक्रमित, 34 स्वस्थ
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 35 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की हैं, जबकि 34 मरीज ठीक होकर घरों को चले गए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2852 हो गई है। इनमें से 2734 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 55974 लोग आ चुके हैं। इनमें से 41056 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 14612 अब भी सर्विलांस पर हैं। 7 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। जिले में 843 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 56242 सैंपल में से 52547 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।